आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने बीदर (कर्नाटक) में एक सरकारी स्कूल के एक शिक्षक का तबादला होने पर उन्हें विदाई देते विद्यार्थियों का एक वीडियो ट्वीट किया है। बकौल रिपोर्ट्स, शिक्षक 13 सालों से स्कूल में कार्यरत थे। वीडियो में एक छात्र शिक्षक को माला पहनाकर शॉल ओढ़ाता जबकि कई विद्यार्थी भावुक होकर उनके पैर छूते नज़र आ रहे हैं।