शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत के बाद यूपी में भीड़ ने की आगज़नी व पथराव

औरैया (उत्तर प्रदेश) में शिक्षक की पिटाई से 15-वर्षीय दलित छात्र की मौत होने के बाद सोमवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आगज़नी व पथराव किया। पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालने के बाद मामला शांत हुआ। फरार शिक्षक ने सामाजिक विज्ञान के टेस्ट में स्पेलिंग मिस्टेक को लेकर छात्र को 7 सितंबर को कथित तौर पर पीटा था।