शिक्षक की पिटाई से महाराष्ट्र में 10वीं के छात्र की हाथ की हड्डी टूटी, केस दर्ज
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक शिक्षक ने 10वीं कक्षा के छात्र की कथित तौर पर छड़ी से पिटाई कर दी जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। बकौल पुलिस, पीड़ित छात्र से झगड़ा होने पर क्लासमेट ने शिक्षक से उसकी शिकायत की थी जिसपर शिक्षक ने छात्र को पीटा था। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।