inshorts

शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न के बाद तमिलनाडु में 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, आरोपी अरेस्ट

कोयंबटूर (तमिलनाडु) में 12वीं की छात्रा द्वारा खुदकुशी करने के एक दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक निजी स्कूल के पूर्व शिक्षक को गिरफ्तार किया। छात्रा की मां के अनुसार, यह उत्पीड़न शायद कम-से-कम 6-माह से चल रहा था। छात्रा ने सितंबर में दूसरे स्कूल में दाखिला लिया था।