रामपुर (यूपी) में एक शिक्षक का कोचिंग में 11वीं की नाबालिग छात्रा को पकड़कर जबरन मुंह पर केक लगाने का वीडियो सामने आने पर उसे छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, छात्रा के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि शिक्षक ने छात्रा से अश्लील हरकत की और मना करने पर भी जबरन मुंह पर केक लगाया।