शिक्षा के क्षेत्र के विशेषज्ञ की तरह कोई कोर्ट काम नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई कोर्ट शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञ की तरह काम नहीं कर सकता और यह संस्थानों पर छोड़ दिया जाना चाहिए कि कोई उम्मीदवार अपेक्षित योग्यता रखता है या नहीं। कोर्ट ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।