शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुरू किया 100 दिवसीय 'पढ़े भारत' अभियान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को 100 दिवसीय पठन अभियान 'पढ़े भारत' की शुरुआत की। एक जनवरी से 10 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में बालवाटिका से आठवीं कक्षा तक के बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसका उद्देश्य रचनात्मकता, महत्वपूर्ण चिंतन, शब्दावली के साथ-साथ मौखिक तथा लिखित दोनों तरह से अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना है।