शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का हुआ तलाक, आयशा ने की पुष्टि
क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी ने उनके और धवन के तलाक की पुष्टि की है। धवन और आयशा ने 2012 में शादी की थी और यह आयशा की दूसरी शादी थी। आयशा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "जब मेरी दूसरी शादी टूटी तो यह वास्तव में डरावना था...वो भावनाएं दोबारा उमड़ने लगीं...जिनसे मैं पहले तलाक में गुज़री थी।"