inshorts

'शिखर, मुझे आपकी शर्ट मिल सकती है?' वाला पोस्टर पकड़े दिखा फैन, धवन का रिऐक्शन वायरल

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान स्टेडियम में एक फैन ने 'शिखर, क्या मुझे आपकी शर्ट मिल सकती है' वाला पोस्टर पकड़ा हुआ था जिस पर शिखर धवन की प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। धवन के ड्रेसिंग रूम में बैठे होने के दौरान कैमरामैन ने फैन की ओर दिखाया जिसके बाद धवन मज़ाक में अपनी टी-शर्ट उतारते दिखे।