शिपिंग कंपनी एमएससी ग्रुप ने श्रीलंकाई ब्लू व्हेल्स की टक्कर से बचने के लिए बदला जहाज़ों का रास्ता

दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी एमएससी ग्रुप ने लुप्तप्राय ब्लू व्हेल के साथ टकराव की संभावना से बचने के लिए श्रीलंका के तट के पास से गुज़रने वाले अपने जहाज़ों का रास्ता बदल दिया है। बकौल कंपनी, इंटरनैशनल फंड फॉर ऐनिमल वेलफेयर व अन्य संगठनों द्वारा किए गए शोध के बाद यह कदम उठाया गया है।