शिफ्ट से 9 घंटे पहले बीयर पीने के लिए हटाई गई महिला को ₹5.5 लाख मुआवज़ा देने का निर्देश
यूके स्थित ट्रिब्यूनल ने फैक्ट्री को शिफ्ट से 9 घंटे पहले बीयर पीने के लिए नौकरी से हटाई गई महिला को ₹5.5 लाख मुआवज़ा देने को कहा है। सुबह 5 बजे बीयर पीने वाली महिला की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से थी। बकौल ट्रिब्यूनल, यह सुबह 9 बजे काम पर जाने से पहले रात में बीयर पीने के समान था।