आरआर के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने एसआरएच के खिलाफ आईपीएल-2024 का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे लंबा छक्का (106 मीटर) जड़ा है। एसआरएच के हेनरिक क्लासेन, केकेआर के वेंकटेश अय्यर और एलएसजी के निकोलस पूरन 106 मीटर का छक्का जड़ चुके हैं। आरसीबी के दिनेश कार्तिक ने इस सीज़न का अब तक का सबसे लंबा छक्का (108 मीटर) जड़ा है।