शिमला के जंगलों में लगी आग रिहायशी इलाके तक पहुंची, ट्रेनों की आवाजाही पर लगी रोक

पिछले कुछ दिनों से शिमला (हिमाचल प्रदेश) के जंगलों में लगी आग रिहायशी इलाके तक पहुंच गई जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, तारा देवी और समरहिल के जंगलों में लगी आग के चलते गुरुवार को शिमला-कालका के बीच ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई। कुछ ट्रेनें तारा देवी स्टेशन पर रोकी गईं।

Load More