शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का 85 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का मंगलवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एसएडी के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा, "अथक पंथिक योद्धा रणजीत सिंह जी का निधन पंथ, पंजाब और पार्टी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।"