inshorts

शिवसैनिकों के सड़क पर उतरने की आशंका, हाई अलर्ट पर सभी थाने: महाराष्ट्र पुलिस

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज्य के सभी पुलिस थानों खासकर मुंबई के पुलिस स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने कहा कि सूचना के मुताबिक शिवसैनिक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर सकते हैं। बकौल महाराष्ट्र पुलिस, शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है।