पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाए जाने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है, "यह छत्रपति शिवाजी की पावन भूमि है…यहां किसी को 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के...नारे लगाने का अधिकार नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "यह देशभक्त व राष्ट्रभक्तों का राज्य है…हमारी सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है।"