शिवाजी महाराज का अपमान करने के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोच सकता: शाह से कोश्यारी
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और गुरु गोविंद सिंह जैसी शख्सियतों का अपमान करने के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोच सकता। गौरतलब है, शिवाजी महाराज को 'पुराने ज़माने का आदर्श' बताने पर कोश्यारी की आलोचना हो रही है।