चीन की राजधानी बीजिंग में फरवरी में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक्स से पहले कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला दर्ज हुआ है। मरीज़ शहर के उत्तर-पश्चिमी ज़िले हेडियन से है और पिछले 2 हफ्तों से बीजिंग के बाहर उसने कोई यात्रा नहीं की थी। अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को लक्षण दिखने के बाद शुक्रवार को उसका टेस्ट हुआ था।