रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शीतयुद्ध खत्म करवाने वाले सोवियत संघ के आखिरी नेता मिखाइल गोर्बाचेव के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। हालांकि, पुतिन ने 91 वर्षीय गोर्बाचेव के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा था कि पुतिन अपने व्यस्त कार्यक्रम की वजह से अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे।