बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 3 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1,22,852.25 करोड़ घटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को बाज़ार मूल्यांकन में सर्वाधिक ₹60,176.75 करोड़ का और टीसीएस को ₹33,663.28 करोड़ का घाटा हुआ। गौरतलब है, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और अदाणी ट्रांसमिशन को लाभ जबकि इन्फोसिस को घाटा हुआ है।