शीर्ष 10 में से 4 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹56,000 करोड़ घटा

बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 4 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹56,000 करोड़ से अधिक घट गया। एचडीएफसी बैंक का बाज़ार पूंजीकरण सबसे अधिक ₹34,547.61 करोड़ घटा जबकि एचडीएफसी के बाज़ार पूंजीकरण में ₹13,584.9 करोड़ की कमी हुई। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाज़ार पूंजीकरण क्रमश: ₹14,279 करोड़ व ₹10,949 करोड़ बढ़ा है।