बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 5 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹30,737.51 करोड़ घटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को बाज़ार मूल्यांकन में सर्वाधिक ₹12,883.7 करोड़ का और एसबीआई को ₹9,147.73 करोड़ का घाटा हुआ। टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक व बजाज फाइनेंस को घाटा जबकि एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, एचयूएल और एलआईसी को लाभ हुआ है।