शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹2 लाख करोड़ घटा

बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹2,00,280.75 करोड़ घटा है। टीसीएस को बाज़ार मूल्यांकन में सर्वाधिक ₹76,346.11 करोड़ और इन्फोसिस को ₹55,831.53 करोड़ का घाटा हुआ। गौरतलब है, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, अदाणी ट्रांसमिशन और बजाज फाइनेंस को लाभ जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज़, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल और एचडीएफसी को घाटा हुआ है।