बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 7 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1,34,139.14 करोड़ घटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को बाज़ार मूल्यांकन में सर्वाधिक ₹40,558.31 करोड़ और एचडीएफसी बैंक को ₹25,544.89 करोड़ का घाटा हुआ। गौरतलब है, एचयूएल, आईटीसी और बजाज फाइनेंस को लाभ जबकि अदाणी ट्रांसमिशन, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस और इन्फोसिस को घाटा हुआ है।