शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.84 लाख करोड़ बढ़ा

बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 9 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.84 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का बाज़ार पूंजीकरण सर्वाधिक ₹48,238.78 करोड़ बढ़ा जबकि एसबीआई के बाज़ार पूंजीकरण में ₹31,325.39 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। इस सूची में हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर सभी कंपनियों के बाज़ार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई है।

Load More