बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 9 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹79,798.3 करोड़ बढ़ा है। टीसीएस को बाज़ार मूल्यांकन में सर्वाधिक ₹17,215.83 करोड़ का मुनाफा हुआ और इन्फोसिस ₹15,946.6 करोड़ के लाभ के साथ दूसरे स्थान पर रही। गौरतलब है कि इस सूची में अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ को छोड़कर सभी कंपनियां लाभ में रहीं।