शुबमन गिल को इस सीज़न में ऑरेंज कैप के पीछे भागना चाहिए: मोहम्मद कैफ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने गुजरात टाइटंस के ओपनर शुबमन गिल को लेकर कहा है, "इस सीज़न में उन्हें ऑरेंज कैप के पीछे भागना चाहिए और 500-600 रन बनाने चाहिए।" उन्होंने कहा कि वह एक पूर्ण बल्लेबाज़ हैं जिसके पास सभी शॉट हैं। शुबमन ने आईपीएल-2022 में खेले अपने 4 मैच में अब तक 187 रन बनाए हैं।