inshorts

शुबमन गिल ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, ज़िम्बाब्वे में किसी भारतीय का सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाया

22-वर्षीय शुबमन गिल ने सोमवार को ज़िम्बाब्वे में वनडे में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में शुबमन ने 97 गेंदों पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 130 रन बनाए। पिछला रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 1998 में बुलवायो में 130 गेंदों पर 127* रन बनाए थे।