शुरुआती कारोबार में 170+ अंक चढ़कर 62,300 के पार पहुंचा सेंसेक्स; 18,500 के पार हुआ निफ्टी

बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 170.1 अंक चढ़कर 62,300.67 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 43.7 अंक बढ़कर 18,540.85 पर आ गया। इस दौरान सेंसेक्स पर इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचसीएल, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, टाटा स्टील, एसबीआई, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ मुनाफे में जबकि इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल नुकसान में थीं।