inshorts

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 1,300 अंक टूटने से निवेशकों ने गंवाए करीब ₹3.9 लाख करोड़

सेंसेक्स के सोमवार को शुरूआती कारोबार में 1,300 से अधिक अंक टूटने के बाद निवेशकों ने करीब ₹3.90 लाख करोड़ गंवाए। वहीं, बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण घटकर ₹273 लाख करोड़ हो गया। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच के बाद वैश्विक बाज़ारों में बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाज़ारों में गिरावट आई है।