शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 320 अंकों की तेज़ी, निफ्टी 17,700 के पार पहुंचा

भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में क्रमशः 320.69 अंक व 98.85 अंक की तेज़ी देखने को मिली। इसके साथ ही सेंसेक्स बढ़कर 59,566.67 अंक पर जबकि निफ्टी 17,764.65 पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सोमवार को सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर 59,245.98 पर जबकि निफ्टी 17,650 के पार बंद हुआ था।