शुल्क विवाद के बीच गूगल ने किन भारतीय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया?
गूगल ने अपनी ऐप की बिलिंग संबंधी नीतियों का पालन नहीं करने पर मैट्रिमोनियल ऐप शादी.कॉम, भारत मैट्रिमोनी, जोड़ी और डेटिंग ऐप क्वैकक्वैक को प्ले स्टोर से हटा दिया है। प्ले स्टोर से हटाए गए ऐप्स की सूची में ऑडियो प्लैटफॉर्म कुकू एफएम, ऑल्ट बालाजी का एंटरटेनमेंट प्लैटफॉर्म एएलटीटी, जॉब सर्च ऐप नौकरी.कॉम और रियल एस्टेट ऐप 99acres शामिल हैं।