सऊदी अरब ग्रां प्री क्वॉलिफाइंग के दौरान हास F1 टीम के ड्राइवर व माइकल शूमाकर के बेटे मिक शूमाकर की कार 270 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार पर क्रैश हो गई। जेद्दा सर्किट पर टर्न 12 के पास दीवार से टकराने के बाद 23-वर्षीय मिक की कार टूटकर बिखर गई। मिक को 'एहतियाती जांच' के लिए एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया।