दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लेजेंड शेन वॉर्न के दोस्त थॉमस हॉल ने उनकी ली गई आखिरी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर थाईलैंड के कोह समुई में ली गई थी जहां वॉर्न छुट्टियां मना रहे थे। हॉल ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "जो कोई भी शेन को जानता था वह उनकी गर्मजोशी...उनका अद्भुत सेंस ऑफ ह्यूमर, उनकी हंसी...से भी वाकिफ था।"