inshorts

शेन वॉर्न ने अपनी पसंद के टॉप-10 तेज़ गेंदबाज़ों की सूची की जारी, कोई भी भारतीय शामिल नहीं

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर शेन वॉर्न ने अपनी पसंद के टॉप-10 तेज़ गेंदबाज़ों की सूची जारी की है जिसमें कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। सूची में तीन ऑस्ट्रेलियाई (डेनिस लिली, जेफ थॉमसन और ग्लेन मैक्ग्रा) शामिल हैं। वहीं, इसमें वसीम अकरम, मैल्कम मार्शल, कर्टली ऐम्ब्रोस, रिचर्ड हेडली, माइकल होल्डिंग, जेम्स ऐंडरसन और हाल ही में रिटायर हुए डेल स्टेन हैं।