शेयर बाज़ार में दो दिन की तेज़ी से निवेशकों को ₹5 लाख करोड़ से अधिक का लाभ हुआ
वैश्विक बाज़ारों में मज़बूती के बीच घरेलू शेयर बाज़ारों में पिछले दो दिन से जारी तेज़ी से निवेशकों की संपत्ति ₹5 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 462.26 अंक यानी 0.88% उछलकर 52,727.98 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 443.19 अंक यानी 0.86% चढ़कर 52,265.72 अंक पर बंद हुआ था।