शेयरचैट ने अपने फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लैटफॉर्म जीत11 को किया बंद, 100+ कर्मचारियों को निकाला

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म शेयरचैट ने अपने फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लैटफॉर्म जीत11 का संचालन बंद करने का एलान करते हुए 100 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया है। शेयरचैट के प्रवक्ता ने कहा, "हम समय-समय पर अपनी रणनीतियों का मूल्यांकन करते हैं और हमने अपने कुछ कार्यों को पुनर्गठित किया है। इस प्रक्रिया से हमारे 5% से कम कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।"