'शेर' नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर को यूपी पुलिस ने आपत्तिजनक रील बनाने को लेकर किया अरेस्ट
'शेर' नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर शेरपाल बैरागी को नोएडा (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने आपत्तिजनक रील बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस के मुताबिक, आरोपी सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। बीते दिनों आरोपी की कुछ अश्लील रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।