पिछले महीने ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट से 'स्टार ट्रेक' के ऐक्टर विलियम शैटनर के साथ अंतरिक्ष में जाने वाले ग्लेन डी व्रीस की न्यू जर्सी में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। मेडिडेटा के सह-संस्थापक ग्लेन के निधन पर शोक जताते हुए ब्लू ओरिजिन के संस्थापक जेफ बेज़ोस ने लिखा, "लॉरेन और मैं बेहद दुखी हैं।"