शोएब अख्तर ने लाइव शो में कामरान अकमल की इंग्लिश का उड़ाया मज़ाक, लोगों ने की आलोचना
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने एक लाइव टीवी शो में पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कामरान अकमल की इंग्लिश का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, "सकरीन नहीं स्क्रीन होता है।" उनकी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "आप भी खुद को दुरुस्त करिए...वराट नहीं विराट होता है।" एक अन्य ने लिखा, "अख्तर ओवररेटेड और अहंकारी हैं।"