शोएब अख्तर ने स्वीकारी टीवी होस्ट नोमान नियाज़ की माफी, कहा- इससे आगे बढ़ते हैं
शोएब अख्तर ने ट्वीट कर बताया है कि वह टीवी होस्ट नोमान नियाज़ की माफी स्वीकार कर रहे हैं। बकौल अख्तर, "यह नैशनल टेलीविज़न पर एक अप्रिय घटना थी और इसने मेरी भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी इसलिए मुझे थोड़ा समय लगा...इससे आगे बढ़ते हैं।" नोमान द्वारा 'असभ्य' कहे जाने के बाद अख्तर ने लाइव टीवी शो छोड़ दिया था।