शोएब मलिक को संन्यास लेने को कहा था, मुझे पता था कि उन्हें सम्मान नहीं मिलेगा: हफीज़

पाकिस्तान की टी20 विश्व कप-2022 की टीम में शोएब मलिक को नहीं चुने जाने पर पूर्व पाकिस्तानी ऑल-राउंडर मोहम्मद हफीज़ ने कहा है, "मैंने शोएब मलिक से मेरे साथ संन्यास लेने के लिए कहा था।" उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि...मुझे लगा था कि पीसीबी उन्हें वह सम्मान नहीं देगा जो वह चाहते हैं। दुर्भाग्य से उन्हें विदाई मैच नहीं दिया गया।"