शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं: बंगाल में ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर पश्चिम बंगाल में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 (अप) हादसे को लेकर जानकारी ली है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं...घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" हादसे में कम-से-कम 5 लोगों की मौत हो गई है।