प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने नमक के मोटे दाने के आकार का एक कैमरा विकसित किया है। यह सिस्टम 'मेटासरफेस' नामक तकनीक पर आधारित है, जिसमें 1.6 मिलियन बेलनाकार पोस्ट लगते हैं और जिसे कंप्यूटर चिप की तरह बनाया जा सकता है। यह आकार में 5,00,000 गुना बड़े कंपाउंड कैमरा लेंस जैसी रंगीन तस्वीरें खींच सकता है।