कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बुधवार को बताया, "वाशिम (महाराष्ट्र) में 16-अप्रैल को शोभायात्रा निकालने के बाद 18-अप्रैल को हमारे कार्यालय पर दुबई से कॉल आया...उन्होंने मारने की धमकी दी व कहा 'तुम्हें देख लिया जाएगा'।" बकौल देवकीनंदन, "मैं डरूंगा नहीं...और ना पीछे हटूंगा...अपने धर्म का प्रचार करता रहूंगा।" वहीं, मथुरा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।