inshorts

शौर्य, दृढ़ता, कर्मनिष्ठा: उत्तराखंड में घुटने तक बर्फ में गश्त का वीडियो शेयर कर आईटीबीपी

आईटीबीपी ने उत्तराखंड में 15,000 फीट ऊंचाई पर माइनस डिग्री तापमान में गश्त करते जवानों का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर लिखा है, "शौर्य, दृढ़ता, कर्मनिष्ठा।" वीडियो में जवान घुटने तक बर्फ में चलते दिख रहे हैं। आईटीबीपी ने लिखा, "जब हालात मुश्किल हो जाते हैं तो बुलंद इरादों वाले लोगों के इरादे और बुलंद हो जाते हैं।"