श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट हुआ पूरा, 2 घंटे तक चली प्रक्रिया
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट पूरा हो गया है। पुलिस सुबह आफताब को तिहाड़ जेल से रोहिणी स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां करीब 2 घंटे तक चले टेस्ट के बाद उसे ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया। इससे पहले मंगलवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ था।