श्रद्धा वालकर के रजत शुक्ला नामक दोस्त ने बताया है कि आफताब पूनावाला उसे सिगरेट से दागता था। रजत के मुताबिक, जब दोस्तों को यह बात पता चली तो उन्होंने पुलिस शिकायत दर्ज कराने की बात कही। बकौल रजत, श्रद्धा ने उन्हें शिकायत दर्ज कराने से यह कहकर रोक दिया कि वह आफताब को एक और मौका देना चाहती है।