श्रद्धा वालकर हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए: एनसीपी नेता अजित पवार

महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा है कि श्रद्धा हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "दोषियों को सख्त-से-सख्त सज़ा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे।" बकौल पवार, यदि कोई पुलिसकर्मी लापरवाही का दोषी पाया जाता है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए।