एक वायरल वीडियो में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड को सही ठहराने वाले विकास नामक शख्स को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है, वीडियो में विकास ने अपना नाम राशिद खान बताया था। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक, विकास के खिलाफ चोरी और अवैध हथियार से जुड़े 5 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।